हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कारणों से कॉलेजों में चल रही बीएससी अंतिम वर्ष की ऑर्गेनिक केमिस्ट्री विषय की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले में 18 मार्च को होनी थी।
अब यह परीक्षा 11 अप्रैल को होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि बीएससीए अंतिम वर्ष की पूर्व में जारी की गई डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अन्य परीक्षाएं पहले तय तिथि के मुताबिक ही होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के किसी परीक्षा केंद्र में पहली परीक्षा के दिन उक्त विषय के प्रश्न पत्र का पैकेट गलती से खोल दिया गया था। इसकी विवि की सूचना दी गई।
इस पर विश्वविद्यालय ने केमिस्ट्री आठवां (ऑर्गेनिक) की 18 मार्च को पूर्व निर्धारित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।