फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू ने रद्द की परीक्षा, अब इस तारीख को होगी

Sun, 29 Mar 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस के तहत थर्ड समेस्टर फिजिकल एजूकेशन कोर्स पीईडी 0302 (एनॉटामी एंड फिजियोलॉजी-टू) मेजर विषय की विवादित परीक्षा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश भर के इस विषय को पढ़ने वाले हजारों छात्रों को अब इस परीक्षा को दोबारा देना होगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तिथि को दोबारा से तय कर घोषित कर दिया है।

परीक्षा 16 अप्रैल को दोपहर बाद के 2 से पांच बजे के सत्र में होगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

छात्रों के परीक्षा रोलनंबर नहीं बदलेंगे

उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथि को तय कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके लिए छात्रों के परीक्षा रोलनंबर भी वही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए जहां भी इस विषय को पढ़ने वाले छात्र है, वहां प्रश्न पत्र सहित परीक्षा करवाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

20 दिसंबर और एक जनवरी इस विषय की परीक्षाएं जो हुई थी, वह अब रद्द मानी जाएगी। छात्रों को दोबारा से यह परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

क्या था मामला

कॉलेजों लागू च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) रूसा के तहत रामपुर पीजी कॉलेज में फिजिकल एजूकेशन के एनाटमी एंड फिजिकल एजूकेशन की परीक्षा पहले 20 दिसंबर को तय की गई थी।

मौसम खराबी और बर्फबारी होने के कारण परीक्षा की तिथि को विश्वविद्यालय ने बदल कर सभी परीक्षा केंद्रों को प्राचार्य की ई मेल और विवि की साइट के माध्यम से सूचित भी कर दिया था।

बावजूद इसके 20 दिसंबर को ही रामपुर कॉलेज में यह परीक्षा आयोजित कर दी गई। जबकि प्रदेश भर के अन्य केंद्रों में यह परीक्षा बदली कर तय की गई एक जनवरी को आयोजित किया गया।

विश्वविद्यालय को रामपुर कॉलेज ने एक जनवरी के बाद परीक्षा बीस दिसंबर को ही करवा देने की सूचना दी। मामला उजागर होने के बाद विश्वविद्यालय को यह परीक्षा रद्द कर दोबारा करवानी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें