फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक परीक्षा परिणाम को लेकर आई एचपीयू की रिपोर्ट!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के बीटेक-सिविल सातवें सत्र के परिणाम में 800 में से सिर्फ 16 छात्रों के पास होने के मामले में विश्वविद्यालय ने जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन


छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की सैंपल चैकिंग करवाई, जिसकी रिपोर्ट में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में कोई विशेष खामी सामने नहीं आई। कुलपति की ओर से सीओई की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने उत्तर पुस्तिकाओं की सैंपल चैकिंग करने का सुझाव दिया था।

प्रशासन ने इन छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के सैंपल लेकर प्रदेश के बाहर विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों से चैक करवाए। सैंपल चैकिंग में ली गई उत्तर पुस्तिकाओं में कोई विशेष अंतर नहीं पाया गया और मूल्यांकन में कोई खामी नहीं पाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

सैंपल चैकिंग में नहीं मिली गलती

विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों को सैंपल चैकिंग के आधार पर सिरे से निराधार करार दिया है। 820 छात्रों में से अधिकतर ने कुलपति के सामने मामला उठाने के साथ ही रिवेल्यूएशन के लिए भी आवेदन किया है।

जून माह में घोषित किए गए बीटेक सिविल के सातवें सत्र के परिणाम में 820 छात्रों में से सिर्फ 16 छात्र ही पास हुए थे। इनमें से कई छात्र तो सभी विषयों में फेल थे। छात्रों में वे छात्र भी शामिल हैं, जो अपने कालेजों में टॉपर रहे हैं।

इस पर छात्रों ने परिणाम घोषित होने के बाद कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर इवेल्यूएशन में गलती के आरोप लगाए, और उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा से चैक किए जाने की मांग की थी।

सैंपल चैकिंग की रिपोर्ट मिली : वीसी

विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने माना कि सैंपल चैकिंग की रिपोर्ट आ चुकी है। भेजे गए सैंपल की जांच और मूल्यांकन करवाने के बाद कोई विशेष अंतर नहीं पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें