फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी-फार्मेसी और नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2015-16 के लिए 12 जून को हुई पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाट पर उपलब्ध करवा दिया है। परीक्षा में 526 परीक्षार्थी अपीयर हुए थे।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा परिणाम के बाद श्रेणीवार मेरिट सूची प्रोस्पेक्टस में दिए गए शेडयूल के मुताबिक 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष  0177-2830891 तथा 0177-2833588 से सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

बी फॉर्मेसी का रिजल्ट घोषित

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर के स्पेशल चांस का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर सतीश कटवाल ने कहा कि कुलपति प्रो. आरएल शर्मा के सही मार्गदर्शन में विवि ने सभी विषयों के रिजल्ट निर्धारित समय पर निकाले हैं। पहली बार बी-फार्मेसी सातवें सेमेस्टर में रि-अपीयर आने पर विद्यार्थियों को गोल्डन चांस दिया गया था।

इसमें 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 69 विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 75 फीसदी रहा है। विवि ने बी-फार्मेसी सेकेंड सेमेस्टर रि-अपीयर का परिणाम भी घोषित कर दिया है। 114 विद्यार्थियों में से 52 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। सेकेंड सेमेस्टर रि-अपीयर का परिणाम 45 फीसदी रहा है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि वीरवार को एमबीए सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर और एमबीए सेकेंड सेमेस्टर रि-अपीयर का रिजल्ट जारी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें