हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर जल्द ही बी-वॉक (बैचलर इन वोकेशन) कोर्स शुरू करने जा रही है। इसी शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी विभिन्न व्यवसायिक विषयों में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स की पढ़ाई शुरू करेगी।
यूनिवर्सिटी ने बी-वॉक कोर्स को तीन लेवल में बांटा है। तकनीकी विवि के सभी कोर्स लेवल 5, 6, 7 पर आधारित होंगे। लेवल-5 में डिप्लोमा कोर्स होंगे। लेवल-6 में एडवांस डिप्लोमा और लेवल-7 में डिग्री कोर्स को शामिल किया गया है।
यूनिवर्सिटी ने प्रदेश में व्यावसायिक और औद्योगिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय लिया है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट काउंसिल की बैठक में इस तरह की शिक्षा पर चर्चा के बाद यूनिवर्सिटी ने हिमाचल में इन व्यवसायिक कोर्सों को शुरू करने की योजना तैयार की है।
यूनिवर्सिटी से व्यावसायिक शिक्षा लेने के बाद विद्यार्थी प्राइवेट कंपनियों में बेहतर सेलरी पैकेज पर काम पा सकते हैं। यही नहीं, अपना व्यवसाय शुरू कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
'हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी इस शैक्षणिक सत्र से बी-वॉक कोर्स शुरू करने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन आने वाले प्रदेश समस्त इंजीनियरिंग कालेजों के प्राचार्यों से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।'-डा. एनएन शर्मा, डीन अकेडमिक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर।
इन विषयों में शुरू होंगे डिप्लोमा और डिग्री कोर्स-
-रिनुअल एनर्जी मैनेजमेंट
-रिटेल मैनेजमेंट
-इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी
-फूड प्रोसेसिंग
-हेल्थ केयर
-हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म
-बीपीओ
-ज्वेलरी डिजाइनिंग