फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में नहीं करवाए जाएंगे ये दो कोर्स

Thu, 16 Jul 2015 10:36 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर एमबीए और एमसीए नहीं करवाएगी। विवि ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 से हमीरपुर स्थित विवि के कैंपस में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमसीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) शुरू करने का निर्णय लिया था। इसी साल तकनीकी विवि की अकादमिक काउंसिल की मीटिंग में भी विवि कैंपस में एमबीए /एमसीए शुरू करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


हमीरपुर स्थित विवि के कैंपस में एमबीए/एमसीए शुरू करने में बजट और भवन की समस्या आड़े आ गई है। सरकार ने अपने बजट सत्र में प्रदेश तकनीकी विवि को बजट जारी नहीं किया। बजट के अभाव में तकनीकी विवि के भवन निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। साथ ही विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में जिला मुख्यालय पर अन्य खाली चल रहे सरकारी भवनों में एमबीए/एमसीए शुरू करने की योजना बनाई गई।

योजना के तहत पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल हमीरपुर और दोबारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बड़ू के खाली भवन में ये कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया। इन दोनों भवनों को मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित कर लिया गया। जिला प्रशासन ने तकनीकी विवि को कोई अन्य भवन भी मुहैया नहीं करवाया।
विज्ञापन


इसके चलते तकनीकी विवि ने अपने कैंपस में एमबीए और एमसीए शुरू करने इस फैसले को पलट दिया। हालांकि, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में इसी सत्र से तीस सीटों के लिए एमबीए के लिए एडमिशन होगी।
विज्ञापन


प्रशासकीय कारणों से इस सत्र में तकनीकी विवि के हमीरपुर कैंपस में एमबीए/एमसीए की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी।
- विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिप्र तकनीकी विवि हमीरपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें