हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी हैं।
बोर्ड 9 अक्तूबर से बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार का आयोजन करेगा। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि सुपरवाइजर कोड नंबर 370 के लिए साक्षात्कार का आयोजन 9, 12, 13, 14, 15 और 16 अक्तूबर को, जबकि कोड नंबर 431 के लिए 16 तथा 19 अक्तूबर को होगा।
9वीं-11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 8 अक्तूबर को- प्रदेश भर के स्कूलों में मार्च 2015 में आंतरिक रूप से ली गई नौवीं और जमा एक की वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 8 अक्तूबर को करवाई जाएगी।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि नौवीं और जमा एक की कंपार्टमेंट परीक्षा भी आंतरिक रूप से संचालित की जाएगी। आठ अक्तूबर को यह परीक्षा स्कूलों में प्रात:कालीन सत्र में ली जाएगी।