फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSSB ने घोषित किया लेखाकार व ड्राफ्टसमैन का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड हमीरपुर ने वरिष्ठ सहायक लेखाकार व कनिष्ठ ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें वरिष्ठ सहायक लेखाकार के 6 व कनिष्ठ ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) 9 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य खाद्य आपूर्ति निगम में अनुबंध आधार पर वरिष्ठ सहायक लेखाकार के छह पदों के लिए अरूण कुमार (271166), महेंद्र सिंह (271411), नीलम कुमार (271483), राकेश कुमार (271623), सारिका (271729) व विपिन कुमार (271904) का चयन किया गया है।
विज्ञापन

ये चयनित हुए जूनियर ड्राफ्टसमैन

राज्य विद्युत बोर्ड में अनुबंध आधार पर जूनियर ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के नौ पदों के लिए अंजना कुमारी (268314), ज्योति स्वरूप (268373), निशा कुमारी (268432), नितिश कुमार (268433), राधा राम (268465), राकेश कुमार (268482), संदीप कुमार शांडिल (268503), संजय कुमार (268506) व सपना (268513) का चयन किया गया है। जूनियर ड्राफ्टसमैन (इलैक्ट्रिकल) के लिए लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2015 को ली गई थी।

लिखित परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों के 21 अप्रैल को इंटरव्यू लिए गए थे। वहीं वरिष्ठ सहायक लेखाकार के पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 मार्च 2015 को ली गई थी। लिखित परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों के 22 अप्रैल को इंटरव्यू लिए गए थे। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें