हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड 454 के 11 पदों को भरने के लिए आयोजित स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट में कुल 20 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने 30 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया था। इसमें 97 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को हुआ था। साक्षात्कार के लिए इन 20 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।