एमए एजुकेशन कोर्स (रूसा सीबीसीएस) की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस कोर्स की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च 2016 तक चलेंगी। इसके लिए परीक्षा फार्म भरने को 11 फरवरी अंतिम तिथि तय की गई है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश भर में तीन परीक्षा कें द्र स्थापित किए गए हैं। इनमें डा. अंबेदकर भवन एचपीयू परिसर, एचपीयू क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा धर्मशाला, वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में परीक्षा केंद्र होंगे।
इस कोर्स को कर रहे छात्रों के लिए विवि के इक्डोल की ओर से परीक्षा फार्म सप्लाई किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को निदेशक इक्डोल से समय रहते परीक्षा फार्म प्राप्त करना और उन्हें तय तिथि से पूर्व जमा करवाना सुनिश्चित करना होगा। देरी से आने वाले फार्म और कम फीस के साथ जमा होने वाले फार्म को रिजेक्ट किया जाएगा।
परीक्षा की डेटशीट (सुबह के नौ से बारह के सत्र में)
प्रथम सेमेस्टर विषय==================परीक्षा तिथि
फिलोसिफिकल बेसिस आफ एजुकेशन(इंडियन)=====25 फरवरी 2016
सोशियोलॉजिकल फाउंडेशन आफ एजुकेशन=======27 फरवरी
फंडामेंटल आफ एजुकेशन साइकोलॉजी==========29 फरवरी
इलेक्टिव कोर्स (छात्र को किन्हीं तीन विषयों परीक्षा में होना होगा अपीयर)
स्पेशल एजुकेशन==============2 मार्च
टीचर्स एजुकेशन==============5 मार्च
एजुकेशन ऑफ ह्यूमन वेल्यू========8 मार्च
प्रिंसिपल एंड प्रोसीजर आफ गाइडेंस एंड काउंसलिंग=12 मार्च