प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से रूसा में यूजी डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों की 6 और 7 नवंबर को इक्डोल भवन में प्रेक्टिकल परीक्षाएं होंगी।
इसके लिए छात्रों को अलग से पत्र भेज कर सूचित किया गया है। जिन छात्रों के पास पहले, तीसरे, पांचवें सेमेस्टर में प्रेक्टिकल विषय हैं, यह परीक्षाएं उन्हीं के लिए होंगी। इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इक्डोल से पीजीडीसीए प्रथम सत्र के छात्रों के लिए पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी )कक्षाएं 29 अक्तूबर से 7 नवंबर तक एचपीयू के रिजनल सेंटर धर्माशाला और एचपीयू परिसर में इक्डोल भवन में होंगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र इक्डोल की वेबसाइट www.icdeolhpu.org से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।