फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जून को आएगा पीएमटी का रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पीएमटी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम पांच जून को जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा निदेशक डा. जयश्री शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुप्रीमकोर्ट की ओर से कट ऑफ डेट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके तहत एक तिथि में ही देश भर की पीएमटी प्रवेश परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीएमटी प्रवेश परीक्षा पांच मई को सीबीएसई के माध्यम से करवाई गई थीं।

तकनीकी संस्थानों में परीक्षाएं नौ से
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर से संबद्ध तकनीकी संस्थानों में सत्रांत परीक्षाएं 9 जून से शुरू होंगी। सत्रांत परीक्षा की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र तथा संस्थान वेबसाइट से डेटशीट हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने बताया कि छात्र परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र भी विवि की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रार ने बताया कि एमटेक, एम फार्मेसी के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं, बी फार्मेसी आयुर्वेद के दूसरे, चौथे, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 9 जून से शुरू होंगी।

बीटेक, बी फार्मेसी के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर की नियमित, री अपीयर परीक्षाएं, एमबीए, एमसीए के दूसरे, चौथे सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं और पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे सेमेस्टर की री अपीयर परीक्षाएं भी नौ जून से शुरू होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें