जमा दो के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हजारों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
इस बार जमा दो के 98,381 और एसओएस के 40000 बच्चों ने वार्षिक परीक्षाएं दी थीं। रिजल्ट को ऑनलाइन भी बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अमर उजाला रिजल्ट की नई पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।
अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रॉल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर, और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।
परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट http://results.amarujala.com/ यहां देख सकते हैं।