फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी, शास्त्री टेट का परिणाम घोषित, यहां देखें

Wed, 25 Feb 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ने जेबीटी और शास्त्री टेट का परिणाम घोषित कर दिया है। शास्त्री टेट का 17.54 फीसदी और जेबीटी टेट का परिणाम 47.73 फीसदी रहा है। रिजल्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org. पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना रोलनंबर, अपना नाम या एप्लीकेशन फार्म नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड के सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि जेबीटी टेट में प्रदेश भर से 6990 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 6323 अभ्यर्थियों ने जेबीटी टेट की परीक्षा दी थी।

इसमें 3018 परीक्षार्थी पास हुए हैं। शास्त्री टेट के लिए प्रदेश भर से 5477 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि 5189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और इसमें केवल 910 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं।
विज्ञापन


टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का परिणाम भी घोषित

वहीं, प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग के सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। विवि के प्रवक्ता डा एनएन शर्मा ने बताया कि दिसंबर में हुई इस परीक्षा में प्रदेश भर के कुल 64 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 47 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 17 की रि-अपीयर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें