फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं के प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी, यहां देखें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और जमा दो कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया है। सरकारी और निजी स्कूलों में जमा दो के प्रैक्टिकल 16 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। ये 28 तक चलेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा दसवीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा 18 से शुरू होगी। 24 फरवरी तक जारी रहेंगे। बोर्ड से जारी शेड्यूल के मुताबिक जनजातीय क्षेत्रों में लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल होंगे। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षा प्रश्न पत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों में पहुंचा दिए हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

इनके लिखित परीक्षा के बाद होंगे प्रैक्टिकल

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा ही इस शेड्यूल के अनुसार ली जाएगी। प्राइवेट छात्रों के अलावा राज्य मुक्त विद्यालय सहित जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, भरमौर, पांगी के स्कूलों में प्रैक्टिकल लिखित परीक्षा के बाद लिए जाएंगे।

इसके अलावा दसवीं और जमा दो कक्षा के ऑटोमोबाइल, रिटेल, सिक्योरिटी, आईटीईएस तथा हेल्थकेयर विषय के प्रैक्टिकल भी थ्यूरी के बाद होंगे। गौरतलब है कि बोर्ड ने इन दोनों कक्षाओं की डेटशीट भी जारी की है। इसे भी बोर्ड की वेबसाइट या स्कूलों से हासिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें