पंजाब यूनिवर्सिटी से अभी अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के साउथ कैंपस हाल में बैठी छात्राओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में छात्राएं संभल नहीं पाईं।
पांच-छह लड़कियों को मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा। लड़कियों को तुरंत पीयू हेल्थ सेंटर ले जाया गया, इनमें दो लड़कियों की हालत गंभीर है।
प्रभावित लड़कियों में अधिकांश लड़कियां डेंटल कालेज की छात्राएं हैं। खबर लिखे जाने तक मधुमक्खियों पर काबू पा लिया गया था।