फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का सुनहरा मौका, होमगार्ड के पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। होम गार्ड के पदों पर भर्ती की जा रही है। गृह रक्षा सातवीं वाहिनी कुल्लू के अंतर्गत गृह रक्षा कंपनियों में 14 पद होम गार्ड, दो चालक, एक फार्मासिस्ट और एक पद आरमौरर की पुरुष एवं महिला होम गार्ड स्वयंसेवियों के कुल 18 पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए गृह रक्षा वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में 9 से 12 जून तक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। होम गार्डों के भरे जाने वाले कुल 18 पदों में से कंपनी सुल्तानपुर कुल्लू के तीन तथा बजौरा के भी तीन पदों के लिए भर्ती 9 जून और कंपनी बंजार के 2, कंपनी आनी के एक, कंपनी केलांग जिला लाहौल स्पीति के तीन पदों के लिए भर्ती 10 जून को होगी।
विज्ञापन

यह होनी चाहिए आयु सीमा

महिला प्लाटून कुल्लू के दो, तकनीकी प्लाटून कुल्लू में एक फार्मासिस्ट, 2 चालक तथा एक आरमौरर के पद के लिए भर्ती 11 जून को होगी। आवेदक की आयु 18 वर्ष कम और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो। उम्मीदवार कुल्लू जिला का स्थायी निवासी होने के साथ ही कंपनी कार्यालय के आठ किलोमीटर के क्षेत्र बीच का होना चाहिए।

भर्ती के समय अपने पासपोर्ट साइज के दो नवीनतम फोटो, शिक्षा प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति प्रमाण, स्थायी प्रमाण लाना अनिवार्य होगा। किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। उम्मीदवार आवेदन पत्र स्थानीय गृह रक्षा कंपनी कार्यालय से प्राप्त कर सक ते हैं। आवेदन पत्र 30 मई तक जमा करवाना अनिवार्य है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ग्राउंड टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों की 40 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रत्येक पद के लिए 1:3 रेशो में लिए जाएंगे। साक्षात्कार के दस अंक होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें