स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा (पीएमईई) 2015 के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए फार्म खरीदने की 15 अप्रैल अंतिम तिथि है।
वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवदेन पांच मई तक किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 29 मई को आयोजित की जाएगी।
20 अप्रैल तक जमा होंगे आवेदन
एसआरएचक्यू विश्वविद्यालय कुलसचिव नलिन भटनागर ने बताया कि विवि बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी(एमबीबीएस) के लिए 29 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। 20 अप्रैल तक विवि परिसर में बैंक ड्राफ्ट समेत आवेदन और अभिलेख जमा करने होंगे।
परीक्षा के लिए दून, चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ और हल्द्वानी में केंद्र बनाया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन और स्पीड पोस्ट से आवेदन कर सकते हैं।