फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने 45 हजार छात्रों को दी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 23 मार्च को ली गई मैट्रिक कक्षा की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बोर्ड ने यह फैसला विषय विशेषज्ञों की कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। 23 मार्च को हुई मैट्रिक की कंप्यूटर विज्ञान परीक्षा में ओल्ड सिलेबस से पेपर डाला गया था, जबकि मैट्रिक कक्षा का कंप्यूटर विज्ञान सिलेबस बदल गया है।
विज्ञापन


अब यह परीक्षा 4 अप्रैल को प्रात:कालीन सत्र में ली जाएगी। बोर्ड के फैसले से प्रदेश के करीब 45 हजार विद्यार्थियों को लाभ होगा। कंप्यूटर विज्ञान के अध्यापकों की मानें तो ओल्ड सिलेबस में एचटीएमएल और नेटवर्किंग की पढ़ाई करवाई जाती थी, लेकिन नए सिलेबस में यह पाठ्यक्रम हटा दिया गया है।
विज्ञापन

एचटीएमएल और नेटवर्किंग से ही पूछ लिए थे सवाल

अब कंप्यूटर विज्ञान में कंप्यूटर बेसिक ही पढ़ाया जाता है। परीक्षा में एचटीएमएल और नेटवर्किंग समेत अन्य कई प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र में अधिकतर सवाल आउट ऑफ सिलेबस थे।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव बलवीर ठाकुर ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाले मैट्रिक के कंप्यूटर विज्ञान के पेपर के लिए परीक्षा केंद्रों को ड्रॉपिंग सेंटर के माध्यम से नए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी जाएंगी। अब परीक्षा संबंधित केंद्र प्रमुख आंतरिक स्टाफ की देखरेख में लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें