फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू का कारनामा, 250 छात्र, प्रश्नपत्र भेजे 100

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू की अव्यवस्थाओं की पोल फिर खुली है। धर्मशाला कॉलेज में 250 छात्रों के लिए केवल 100 प्रश्नपत्र ही पहुंचे। ऐन मौके पर जब प्रश्नपत्रों का पैकेट खोला गया तो इसका खुलासा हुआ। कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रश्नपत्र फोटोस्टेट करवाने पड़े। इससे परीक्षा करीब 15 दिन देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परीक्षा लेट होने के बावजूद एक्सट्रा टाइम नहीं दिया गया। इससे छात्र कई प्रश्नपत्र हल करने से चूक गए। छात्रों का कहना है कि विवि की गलती का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। धर्मशाला कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष (सप्लीमेंटरी) ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की परीक्षा होनी थी।

परीक्षा हॉल में करीब 250 छात्र परीक्षा देने के लिए बैठ गए। जैसे ही कॉलेज प्रबंधन ने प्रश्नपत्रों का पैकेट खोला, प्रवक्ताओं के होश उड़ गए। पैकेट से केवल 100 प्रश्नपत्र निकले। आनन-फानन में प्रश्नपत्रों की फोटो कॉपी करवानी पड़ी। इससे करीब 15 मिनट बाद परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

कट लिस्ट भी निकली अधूरी

इधर, विवि प्रशासन की ओर से भेजी गई कट लिस्ट भी अधूरी निकली। कट लिस्ट में न तो छात्रों के नाम थे और न ही रोलनंबर। ऐसे में परीक्षा अधीक्षक को छात्रों के रोल नंबर देखकर बारी-बारी से बिठाना पड़ा। इस कारण भी परीक्षा देरी से शुरू हुई। इसको लेकर परीक्षा अधीक्षक ने प्राचार्य के माध्यम से पत्र विवि प्रशासन को भेजा है।

छात्रों ने विवि प्रशासन से मांग की है कि उन्हें ग्रेस मार्क्स दिए जाएं। धर्मशाला कालेज प्राचार्य आरपी चोपड़ा ने बताया कि परीक्षा प्रश्न पत्र कम पड़ने का मामला उनके ध्यान मे हाल में आया हैं। उन्होंने बताया कि विवि कुलपति सहित परीक्षा नियंत्रक को इस मामले में पत्र लिखकर शिकायत भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें