फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेट पर संकट, दिसंबर में भी परीक्षा के आसार नहीं

Fri, 27 Nov 2015 09:30 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 के टेट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दिसंबर में भी टेट को लेकर लिखित परीक्षा होने के आसार कम ही दिख रहे हैं। तिथि तय न होने से हिमाचल के हजारों बेरोजगार युवा चिंता में पड़ गए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड टेट की परीक्षा अब पंचायत चुनाव के बाद ही लेगा। इससे पूर्व बैंक भर्ती परीक्षा बोर्ड कर रहा है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने तक प्रदेश में चुनाव आचार संहिता की घोषणा हो जाएगी। ऐसे में अब प्रदेश भर से टेट के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को पंचायत चुनाव का इंतजार करना पड़ सकता है।

बोर्ड की इस लेटलतीफी से प्रदेश के हजारों युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स, नान मेडिकल, मेडिकल, शास्त्री, भाषा अध्यापक, जेबीटी टेट, पंजाबी और उर्दू की टेट परीक्षा के लिए 24 सितंबर से 9 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान प्रदेश भर से हजारों युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया था, लेकिन अब टेट के लिए युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में हुई है टेट परीक्षा- टेट की परीक्षा वर्ष में दो बार हो रही है। कायदे से बोर्ड को भी स्टेट टेट परीक्षा साल में दो बार ही करवानी होती है। लेकिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ऐसा कर पाने में नाकाम रहा है। पूर्व में बोर्ड ने 2014 में टेट की परीक्षा ली है, जबकि 2015 टेट की परीक्षा अब 2016 में ही हो पाएगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि वर्तमान में बोर्ड बैंक भर्ती की परीक्षा ले रहा है। इसके बाद प्रदेश में पंचायती राज चुनाव होंगे। इसमें अध्यापकों की ड्यूटी के चलते बोर्ड को स्टाफ नहीं मिल पाएगा। इसलिए अब टेट की लिखित परीक्षा पंचायत चुनावों के बाद ही संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें