हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2012 में निकाली गई जेबीटी भर्ती में 2013 के हरियाणा टीचर इलजबिलिटी टेस्ट (एचटेट) पास जेबीटी उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। यह अंडरटेकिंग हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दी है।
फिलहाल, अन्य याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की उम्मीद है, तब तक भर्ती पर लगी रोक जारी रहेगी। सरकार ने करीब 10 हजार जेबीटी शिक्षकों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि आठ दिसंबर 2012 थी। उस वर्ष सरकार ने एचटेट आयोजित नहीं करवाया था।
वर्ष 2012 में जेबीटी पास कर चुके, लेकिन टेस्ट के अभाव में आवेदन से वंचित रह गए कई उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस भर्ती में आवेदन की छूट मांगी थी। इनमें से कइयों ने वर्ष 2013 में सरकार की ओर से कराए गए एचटेट पास कर लिया था।