ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई सीबीएसई हेरिटेज एजुकेशन एंड हेरिटेज इंडिया क्विज के 13वें संस्करण की घोषणा कर दी गई है।
तीन स्तरों पर होने वाली इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण यानी नेशनल फाइनल का आयोजन दिसंबर में होना प्रस्तावित है।
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी इच्छुक स्कूल आठ अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
2001 में स्कूली बच्चों को देश की ऐतिहासिक धरोहरों के करीब लाने और उन्हें संरक्षित करने के प्रति जागरूक बनाने के लिए सीबीएसई की ओर से इस क्विज की शुरुआत की गई थी।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्कूलों को सीबीएसई की वेबसाइट www.cbseacademic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
इसके बाद स्कूलों को 600 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फोटोकॉपी बोर्ड को भेजनी होगी।
ये प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी। सितंबर के पहले सप्ताह से मध्य अक्टूबर तक सिटी स्तर पर प्रतियोगिता होगी। हर स्कूल से तीन सदस्यीय टीमें इसमें भाग ले सकेंगी।
विजेता टीमों को बीच नवंबर और दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाली रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकेगा।
सीबीएसई ने एक वेबपोर्टल भी तैयार किया है। http://heritage.cbseacademic.in से शिक्षक बच्चों को स्थानीय के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी दे सकेंगे।