मार्च 2014 में होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन(सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों की दिक्कतों को दूर करने के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का फैसला लिया है।
एक फरवरी से हेल्पलाइन शुरू हो जाएगी। सीबीएसई प्रवक्ता रमा शर्मा के अनुसार प्री एग्जामिनेशन काउंसिलिंग हेल्पलाइन हर साल विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाती है।
उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन 17 अप्रैल 2014 तक चलेगी। देश भर में 59 प्रिंसिपल को काउंसिलिंग के लिए नियुक्त किया गया है, जिसमें से 10 काउंसलर नेपाल, जापान, यूएसए, दुबई स्थित सीबीएसई विद्यार्थियों के लिए नियुक्त किए गए हैं।
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टोलफ्री नंबर 1800118004 भी शुरू किया गया है। सीबीएसई ने स्पेशल चाइल्ड (निशक्त) के लिए भी अलग से व्यवस्था की है।
शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की मदद के लिए फरवरी महीने में अमर उजाला सहित कई अन्य अखबारों में विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड एग्जाम संबंधी सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे।
सीबीएसई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा भी देने का फैसला लिया है। विद्यार्थियों को directoracad.cbse@nic.in mcsharma2007@rediffmail.com से भी जानकारी मिल सकेगी। सीबीएसई ने अपने वेबसाइट www.cbse.nic.in पर भी हेल्पलाइन सिस्टम तैयार किया है।