इंडियन इंस्टीट्यूट आफ हैंडलूम टेक्नोलॉजी में हैंडलूम टेक्नोलॉजी के तीन वर्ष के डिप्लोमा के लिए हरियाणा से इच्छुक विद्यार्थियों से 30 मई तक आवेदन मांगे हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अनुसार, प्रदेश से इस डिप्लोमा के लिए सात उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। हरियाणा के लिए निर्धारित सात सीटों में से एक-एक सीट अनुसूचित जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, अंग्रेजी विषय के साथ 15 से 23 वर्ष उम्र के बीच के युवा ही इस डिप्लोमा में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए चयनित होने वाले छात्रों को हरियाणा सरकार प्रथम वर्ष 400, द्वितीय वर्ष में 450 और तृतीय वर्ष में 500 रुपए मासिक वजीफा भी देगी।
प्रवक्ता के अनुसार, प्रदेश के समस्त जिला स्तरीय संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय में आवेदन पत्र उपलब्ध हैं।