गुरुकुल विद्यापीठ जनवरी-14 सेशन में भी दाखिले लेगा। यह जानकारी संस्थान के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की मैनेजर अभिलाषा नेगी ने दी।
नेगी ने बताया कि जुलाई-अगस्त में रेगुलर दाखिलों के अलावा जनवरी-14 सेशन के लिए भी इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट में दाखिले शुरु किए गए हैं।
यह कदम उन स्टूडेंट्स के छह महीने बचाने के लिए उठाया गया है, जोकि रिजल्ट लेट आने के कारण जुलाई-13 में एडमिशन नहीं ले सके थे।
यह उनके लिए भी फायदेमंद रहेगा जो स्ट्रीम या कॉलेज बदलना चाहते हैं। स्टूडेंट्स दूसरे सेमेस्टर में दाखिला लेंगे और पहला सेमेस्टर पिछले बैच के स्टूडेंट्स के साथ पूरा करेंगे।
उन्होंने बताया कि गुरुकुल ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट्स एजुकेशन लोन दिलाने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ समझौता भी किया है।