फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGGS कॉलेज में दाखिला शुरू, करें आवेदन

Sun, 07 Jun 2015 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में चार जून से दाखिले के लिए प्रोस्पेक्टस मिलने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। यह कॉलेज 1966 में बना था। जहां कुछ खास सुविधाएं भी हैं। कॉलेज में पहली बार छात्राओं के लिए बस सुविधा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


कॉलेज में पांच हजार स्टूडेंट को पढ़ाने की व्यवस्था है। इस बार एमएससी जूलॉजी को नए कोर्स के रूप में शामिल किया है। स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का नया ब्लॉक भी तैयार है। कॉलेज में चार नए स्मार्ट क्लासरूम भी बनाए गए हैं।

नए सत्र के लिए बीए, बीकॉम, बीसीए, बीबीए और कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। प्रोस्पेक्टस की कीमत 500 रुपये है। यहां के स्टूडेंट्स ने पढ़ाई के साथ खेलों में भी कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज ने लगातार सात साल से शादी लाल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेजुएट कोर्स और सीटें
कोर्स----------------------सीट---------कटऑफ
बीए-----------------------600
बीएससी मेडिकल-----------150---------65%
नॉन मेडिकल---------------300---------65%
बीकॉम---------------------280
बीसीए---------------------120---------65 %
बीएससी कंप्यूटर साइंस-------80----------64%
बीएससी बॉयोटेक ऑनर्स-----30
बीए आईटी------------------40
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन-80
एमएससी जूलॉजीनया कोर्स
लड़कों के लिए नया ब्लॉक
कॉलेज में लड़कों के लिए पहले 2 ब्लॉक थे। इस बार एक नया ब्लॉक बनाया है। हॉस्टल में 300 छात्रों के रहने की व्यवस्था है।
छात्राओं के लिए बस सर्विस
कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ट्राइसिटी के लिए पहली बार बस सर्विस लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें