फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल ने पीयू स्टूडेंट सेंटर से जोड़े नए वालंटियर

Sat, 02 Aug 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी(आप) की नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर गुल पनाग ने शनिवार को पार्टी के मिशन विस्तार को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


उन्होंने सेक्टर 29, पलसौरा और मलोया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी से नए वालंटियरों को जोड़ने की कोशिश की। तीनों स्थानों पर 150 नए वालंटियर पार्टी से जोड़े जाने का दावा किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इलाके की समस्याओं को उनके सामने रखी। गुल पनाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन विस्तार के तहत पार्टी को आगे बढ़ाना है। नए लोगों को जोड़ना है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई को आगे लेकर जाना है। लोगों की हमसे आस है और उम्मीदों पर खरा उतरना है। उन्होंने बताया पार्टी जल्द ही शहर की कमेटी घोषित कर देगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर काफी तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


गुल पनाग शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंची थीं। शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। शनिवार को अभियान के तहत सबसे पहले उन्होंने सेक्टर 46 गुरुद्वारे में पौधारोपण किया। उसके बाद सेक्टर-29 साईं मंदिर के पीछे बने ग्राउंड में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। करीब 50 वालंटियरों को पार्टी में शामिल किया गया। उसके बाद वे पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचीं।

पीयू के स्टूडेंट सेंटर पहुंची
मिशन विस्तार के बाद गुल पनाग पीयू के स्टूडेंट सेंटर पहुंची। यहां पर उन्होंने छात्रों से काफी लंबी बातचीत की। इस मौके पर पार्टी की छात्र विंग छात्र युवा संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। दोनों ने पीयू चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को उतारने के लिए बातचीत की।
विज्ञापन


गुल पनाग ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सेंट्रल कमेटी को प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही इस बारे में कोई न कोई फैसला आ जाएगा। इस मौके पर छात्र विंग के अनिल कुमार ने यूनिवर्सिटी की कई समस्याओं को उनके सामने रखा। इस मौके पर विजयपाल, कौशल सिंह, नरेश गर्ग बाबी, एचके अरोड़ा, अनिल कुमार, राजीव गोदारा, मंजीत सिंह, अर्जुन श्यौराण, प्रोफेसर मंजीत व नाजर सिंह मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें