फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPGMEE: अमान्य सीटों पर भी होगी काउंसलिंग

Wed, 21 Aug 2013 09:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में पीजी की 60 अमान्य सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग में अमान्य सीटों को शामिल करने के लिए चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन


हालांकि, इन सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम निर्णय 22 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग बोर्ड की बैठक में होगा।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की वेबसाइट पर जारी आदेश के मुताबिक अभ्यर्थियों की मांग के चलते पीजी सीट पर दूसरे चरण की काउंसलिंग में अमान्य सीटों को शामिल किया जा सकता है।

अमान्य सीट पर प्रवेश के लिए अंतिम निर्णय काउंसलिंग बोर्ड की 22 अगस्त को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इसी दिन से पीजी सीट के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू होनी है।
विज्ञापन


अमान्य सीट पर काउंसलिंग के समय 100 रुपये के स्टाम्प पर एक एफीडेविट अभ्यर्थियों को देना होगा। इसका प्रोफार्मा वेबसाइट पर अपलोड है। इसे अभ्यर्थी अपनी सुविधा के लिए पहले से ही तैयार कराकर रख लें।
अमान्य सीट को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने की लड़ाई लड़ रहे डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि पहले 73 सीटें अमान्य वर्ग में थीं। इनमें से 13 पर महानिदेशालय की मान्यता मिल चुकी है। अब 60 सीटों पर भी प्रवेश देने से छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें