सीबीएसई की ओर से ली गई दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्राइवेट स्कूल की तुलना में सरकारी मॉडल स्कूलों का परिणाम बेहद खराब रहा। शहर के टॉप मॉडल स्कूल के बेहद कम विद्यार्थी ही दस सीजीपीए का आंकड़ा पार कर पाए।
जीएमएसएसएस सेक्टर-16 के मात्र आठ विद्यार्थी ही दस सीजीपीए हासिल किए। वहीं सरकारी मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 के दो विद्यार्थी सीजीपीए और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 के पांच विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए हासिल किए। जबकि अन्य स्कूल अपना परिणाम घोषित ही नहीं कर पाए।
स्कूल प्रिंसिपल ने कहा, पहले से बेहतर है परिणाम
जीएमएसएस सेक्टर-16 प्रिंसिपल अनुजीत कौर ने कहा कि स्कूल का परिणाम पहले से बेहतर रहा है। इस साल दस सीजीपीए हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने दस और 35 स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए हासिल किए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साल मात्र पांच विद्यार्थ्यों ने दस सीजीपीए हासिल किया था। वहीं जीएमएसएसएस 19 प्रिंसिपल सुखनीर सेखों ने बताया कि दो विद्यार्थी हिमानी गोयल और सचिन केसवाल ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किए हैं वहीं 9 स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए ग्रेड लिए हैं।
जीएमएसएसएस सेक्टर-10 प्रिंसिपल इंदिरा बेनिवाल का कहना है कि स्कूल का ओवर ऑल रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है और पांच स्टूडेंट्स ने 9 सीजीपीए ग्रेड हासिल किए हैं। इसी तरह शहर के अन्य मॉडल एवं सरकारी स्कूलों का परिणाम इतना खास नहीं रहा है और बेहद कम विद्यार्थी दस सीजीपीए का आंकड़ा पार कर पाए है।