फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों के सारे बच्चे फर्स्ट क्लास पास

Thu, 28 May 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश के छह हाईस्कूल और दो इंटर कॉलेजों ने रिकॉर्ड बनाया है। इन स्कूलों के समस्त बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक भविष्य में इन विद्यालयों में दूसरे स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को ले जाएगा, ताकि वह भी इन स्कूलों की कामयाबी से कुछ सीख ले सकें। हाईस्कूल और इंटर में जहां हजारों बच्चों फेल हो गए हैं, वहीं कुछ विद्यालय ऐसे भी हैं जिनका शानदार प्रदर्शन रहा है।


राजकीय हाईस्कूल विधोरा ऊधमसिंह नगर में हाईस्कूल में 22 बच्चे थे, सभी बच्चे प्रथम श्रेणी पास हुए हैं। इसी तरह राजकीय बालिका विद्यालय गुलरभोज ऊधमसिंहनगर के 25, राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीमा ऊधमसिंह नगर के 50, सरस्वती विद्या मंदिर कांडी सौंण छाम टिहरी गढ़वाल के 20, राजकीय बालिका विद्यालय कोटडा पौड़ी के चार एवं राजकीय हाईस्कूल बूचरखाल पौड़ी के नौ में से नौ सभी बच्चे प्रथम श्रेणी रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, इंटर कॉलेजों में आईपी इंटर कॉलेज लक्सर हरिद्वार के समस्त 29 एवं एमवीएस हिमालय इंटर कालेज चौकड़ी पिथौरागढ़ के 26 में से 26 सभी बच्चे इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।

इन स्कूलों का शानदार प्रदर्शन रहा है, इन विद्यालयों ने दूसरों के सामने मॉडल प्रस्तुत किया है, भविष्य में इन स्कूलों में अन्य विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों को ले जाया जाएगा।
- आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन

दुर्गम के छात्रों में दम सुगम के दिखे बेदम

हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में पर्वतीय जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। पर्वतीय जिला बागेश्वर हाईस्कूल और इंटर दोनों में टॉप रहा है। वहीं, सुगम जिले देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर का परीक्षा परिणाम कमजोर रहा है।

उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड में बागेश्वर पहले, पिथौरागढ़ दूसरे और पौड़ी तीसरे स्थान पर रहा है। इंटरमीडिएट में भी बागेश्वर का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। बागेश्वर का हाईस्कूल में 80.93 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 84.62 फीसदी रहा। जबकि टिहरी दूसरे और नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा।

हाईस्कूल जनपदवार परीक्षाफल
जनपद - प्रतिशत
बागेश्वर 80.93
पिथौरागढ़ 80.27
पौड़ी 79.84
रुद्रप्रयाग 79.18
उत्तरकाशी 76.42
टिहरी 74.77
चंपावत 72.5
अल्मोड़ा 69.55
चमोली 68.6
देहरादून 68.17
हरिद्वार 65.87
नैनीताल 65.57
ऊधमसिंह नगर 63.7

इंटरमीडिएट जनपदवार परीक्षाफल
जनपद प्रतिशत
बागेश्वर  84.62
टिहरी  83.29
नैनीताल 81.95
अल्मोड़ा 81.51
पौड़ी 81.16
रुद्रप्रयाग 81.04
उत्तरकाशी 78.07
पिथौरागढ़ 74.19
चमोली 71.61
देहरादून 69.15
हरिद्वार 66.76
चंपावत 65.97
ऊधमसिंह नगर 64.14
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें