फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीसी-46 जॉब फेस्टः 235 होनहार हुए शार्टलिस्ट

Sun, 09 Mar 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज का नजारा शनिवार को बिलकुल अलग था। यहां सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ थी।
विज्ञापन


इस कालेज में आयोजित किए गए मेगा जॉब फेस्ट में 25 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसमें सबसे ज्यादा पांच लाख रुपये का पैकेज एविएटर्स हब ने दिया।

जानकारी के मुताबिक इस जॉब फेस्ट के लिए 590 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और इनमें से 235 छात्र-छात्राओं को विभिन्न कंपनियों की तरफ से शार्टलिस्ट किया गया।

कई कंपनियों ने छात्रों की पहली लिखित परीक्षा ली और इसके बाद इंटरव्यू लिए। कुछ कंपनियों ने इंटरव्यू के साथ साथ एप्टीट्यूड टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन भी लिए।
विज्ञापन


कई छात्र ऐसे भी थे जिन्हें एक से ज्यादा कंपनी ने शार्टलिस्ट कर लिया था। जिन कंपनियों ने इस जॉब फेस्ट में हिस्सा लिया उनमें इंडस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एविएटर्स हब, एनआईआईटी, कनेक्ट, इंफो मैथ, स्मार्ट एज, कंपीटेंट सिनर्जी शामिल थीं।
विज्ञापन


इस जॉब फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने बैंकिंग और इंश्योरेंस के अलावा वेब डिजाइनिंग और एविएशन सेक्टरों में रुचि दिखाई। यह जॉब फेस्ट चंडीगढ़ के उच्च शिक्षा निदेशक संदीप हंस के प्रयासों से लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें