किसी विषय पर रिसर्च कर रहे हैं लेकिन रिसर्च को आगे बढ़ाने के लिए डाटा नहीं मिल पा रहा, तो अब जल्द ही इसकी खोज आसान होने जा रही है। दरअसल डीयू का भूगोल विभाग मीडिया लैब एंड डिजिटल लाइब्रेरी तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस लाइब्रेरी में मीडिया में आने वाली हर प्रकार की जानकारी को शामिल किया जाएगा। विभाग को इसके लिए संसाधन विकसित करने को डीयू प्रशासन की ओर से फंड भी मिला है।
मीडिया लैब एंड डिजिटल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट की इंचार्ज डॉ. अपराजिता ने बताया कि इस बात का प्रयास किया जा रहा है कि डिजिटल लाइब्रेरी के अंदर हर प्रकार के ज्ञान को शामिल किया जा सके।
उन्होंने कहा कि मीडिया ऐसा माध्यम है जिससे हर प्रकार की जानकारी ली जा सकती है। डिजिटल लाइब्रेरी को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले साल तक इसको तैयार कर लिया जाएगा।