फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हद में रहे तालिबान, मोदी को न धमकाए'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तालिबान के एक गुट की धमकी पर शिवसेना ने मोदी का खुलकर समर्थन किया है। शिवसेना ने हिंदूत्व पर मोदी का समर्थन करते हुए तालिबान को हद में रहने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय के में कहा गया कि तालिबान पीएम नरेंद्र मोदी के रास्ते में न आए। इसी में उनकी भलाई है। हम अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

काबिलेगौर है कि मोदी के समर्थन में शिवसेना का यह बयान उस वक्त आया है जब पीएमओ ने रविवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंत्रियों के लिए दो नाम मांगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तालीबान की धमकी पर भड़की शिवसेना

शिवसेना का कहना है कि पीएम तालिबान के निशाने पर इसलिए हैं कि उन्होंने हिंदूत्व का समर्थन किया है। पर फिर भी पीएम मुस्लिमों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन एक समुदाय विशेष को ही महत्व नहीं दिया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पाक की ओर वाघा बार्डर पर हमले के बाद मोदी ने घटना की निंदा की थी। इसके तालिबान के एक गुट ने धमकी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि वह मोदी से गुजरात और कश्मीर में मुस्लिमों की हत्या का बदला लेगा।

शिवसेना ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि तालिबान भारत में मुस्लिमों को लेकर इतना सोच रहा है जबकि संगठन खुद पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मुस्लिमों की हत्या कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें