हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने ओटी/एमआईएल कक्षाओं में दिए गए दो कंपार्टमेंट के चांस में परीक्षा पास न कर पाने वाले छात्रों को गोल्डन चांस दिया है।
कुलपति की ओर से दिए गए इस चांस के तहत अक्तूबर माह में होने वाले इन विषयों की परीक्षा के लिए छात्रों को 27 सितंबर तक परीक्षा फार्म भरने होंगे।
इसके लिए छात्रों से तीन हजार की फीस ली जाएगी। इसके बाद छात्रों से विवि के तय नियमों के तहत लेट फीस जार्ज की जाएगी।
विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि छात्र जल्द इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।