राज्य के जिन विद्यार्थियों ने अभी तक कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक अभी तक रेगुलर विद्यार्थी के रूप में दाखिल नहीं लिया है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने उन्हें बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने दाखिले की तिथि 30 जुलाई तक बढ़ा दी है। इसकी पुष्टि बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने की।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल की अगुवाई में अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. सुरेश टंडन समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे।
इसी मीटिंग में दाखिले के शेड्यूल को लेकर चर्चा हुई। बोर्ड के सीनियर अधिकारियों का तर्क था कि काफी विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया। इससे कई विद्यार्थी परेशानी में है।
इसके बोर्ड अधिकारियों ने सर्वसम्मति से इस दिशा में फैसला लिया गया। वहीं, रजिस्ट्रेशन फार्म ऑन लाइन भरने की आखिरी तारीख छह अगस्त 2015 तक बिना लेट फीस के बढ़ा दी है।
वहीं, चालान बैंक में जमा करवाने की आखिरी तिथि 11 अगस्त 2015 रखी गई है। जबकि डिपों पर फार्म जमा करवाने की आखिरी तारीख बीस अगस्त 2015 रखी है।
बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि इसके बाद दाखिले की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी। जो भी विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं। वह सीधे दाखिला फार्म भरें।