सेक्टर-14 स्थित जीसीजी में वीरवार को बीकॉम और बीएससी में सीटें भरने की वजह से लेट आवेदन वाले स्टूडेंट्स को वापस लौटना पड़ा। वहीं, बीए में लगभग 80 सीटें और बीबीए में 11 सीटें अब भी खाली हैं। बीसीए में दाखिले के लिए बारहवीं में गणित और 50 फीसदी मार्क्स वाले स्टूडेंट को ही दाखिला दिया जा रहा है।
वहीं, सेक्टर एक स्थित पीजी कालेज में बीकॉम और बीएससी के हरियाणा जनरल की सीटें फुल हो चुकी हैं, जबकि एससी और बीसी कैटेगरी के लिए सीटें खाली हैं। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि 3-4 दिनों के अंदर यदि इन कैटेगरी के स्टूडेंट्स नहीं आते हैं तो उन सीटों को जनरल कैटेगरी में तब्दील कर दिया जाएगा।
उधर, शहर के दोनों ही सरकारी कॉलेजों में एमकॉम के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जीसीजी सेक्टर-14 में लिस्ट के अंत तक एमकॉम का 87.47 फीसदी सबसे अधिक कटऑफ रहा। दोनों ही कालेजों में 19 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
बीएमसी में सिर्फ 15 दाखिले
पंचकूला में बीएमसी का कोर्स सिर्फ सेक्टर एक के पीजी कॉलेज में है। बीएमसी प्रोफेशनल कोर्स है। इसके बावजूद इसमें सिर्फ 15 स्टूडेंट्स ने दाखिला लिया है। बीएमसी में 50 फीसदी से अधिक अंक वाले स्टूडेंटस को ही दाखिला दिया जा रहा है।