फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE ADVANCE: अब लड़कियों को भी देनी होगी रजिस्ट्रेशन फीस

Fri, 07 Nov 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की 16 आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 का आनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाली सामान्य और ओबीसी, एससी, एसटी और फिजिकली डिसेबिल्ड लड़कियों को इस बार रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। यह फीस तीन साल बाद ली जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह से माफ थी। आईआईटी का ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने वाली सामान्य और ओबीसी की लड़कियों की फीस वर्ष 2012, 2013, 2014 में नहीं ली गई थी लेकिन इस बार 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस वसूलने का फैसला किया गया है।

एससी, एसटी और फिजिकली डिसेबिल्ड से भी 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने का सर्कुलर जारी हो गया है। दरअसल, जेईई एडवांस 2015 का आयोजन आईआईटी मुंबई कर रहा है।
विज्ञापन


इसका टेस्ट कानपुर सहित सातों पुरानी आईआईटी परिक्षेत्र में कराया जाता है। इस टेस्ट में करीब 40 हजार लड़कियां शामिल होती हैं।
Trending Videos

दो मई से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पिछले सालों में इन सभी की रजिस्ट्रेशन फीस माफ थी, लेकिन आईआईटी मुंबई ने इस बार रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ा दी है। जेईई एडवांस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दो मई से शुरू होगी।

पेमेंट गेटवे और ई-चालान के जरिए फीस जमा करके सात मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा नौ से 12 मई तक मिलेगी।

जेईई एडवांस का आयोजन 24 मई को दो पालियों में कराया जाएगा। 18 जून-2015 को रिजल्ट घोषित होगा।

सामान्य और ओबीसी संवर्ग के लड़कों की रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रुपये है। एससी, एसटी और फिजिकली डिसेबिल्ड की फीस 1000 रुपये रखी गई है।

जानें फीस की डिटेल...

जेईई मेन में पेपर-1 बीई-बीटेक और पेपर-2 बीआर्क और बी प्लॉनिंग के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 1,800 रुपये व छात्राओं को 900 रुपये फीस के रुपये में चुकाने होंगे, जबकि एससी-एसटी और लड़कियों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा।

अगर उम्मीदवार को पेपर-1 या पेपर-2 में कोई एक परीक्षा देनी है तो ऑफलाइन परीक्षा के लिए सामान्य और ओबीसी को 1000, जबकि एससी-एसटी और लड़कियों को 500 रुपये फीस देनी होगी।

वहीं, अगर उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प चुनता है तो सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 500 और एससी-एसटी व लड़कियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा विदेशी सेंटर चुनने पर पेपर-1 या पेपर-2 के लिए सामान्य व ओबीसी को 2500 और एससी-एसटी व लड़कियों को 1250 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑफलाइन और ऑनलाइन के लिए यह फीस एक समान है।

महंगा पड़ेगा क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान

इस बार उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान करना महंगा पड़ेगा। इसके लिए प्रोसेसिंग चार्ज अलग से देना पड़ेगा। क्रेडिट कार्ड से फीस भुगतान करने पर एग्जामिनेशन फीस का 1.20 फीसदी अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सर्विस टैक्स भी चुकाना होगा।
 
इसी तरह से यदि उम्मीदवार डेबिट कार्ड से भुगतान करता है तो दो हजार फीस तक 0.75 फीसदी अतिरिक्त और टैक्स देना होगा, जबकि दो हजार से अधिक पर एक फीसदी अतिरिक्त और टैक्स का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार सिंडीकेट, केनरा, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के ई-चालान के माध्यम से भी फीस भुगतान कर सकते हैं।

दुबई में पेपर देने का पंजीकरण शुल्क 1.34 लाख
जेईई एडवांस 2015 के लिए दुबई में भी सेंटर बनाया गया है। जो छात्र-छात्राएं स्टूडेंट्स दुबई में पेपर देंगे, उन्हें 220 यूएस डॉलर (करीब 1.34 लाख रुपये) रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

इनकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी दो मई से शुरू होगी। आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन 2015 के ऑनलाइन फॉर्म शुक्रवार से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

आठ दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

यह प्रक्रिया आठ दिसंबर तक चलेगी, फिर एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने जेईई मेन का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

इसका ऑफलाइन टेस्ट चार अप्रैल को होगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (पीएसएम) का एक पेपर कराया जाएगा। तीन घंटे में 90 क्वेश्चन हल करने होंगे।

पीसीएम के 30-30 क्वेश्चन पूछे जाएंगे। माइनस मार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। जेईई मेन का कंप्यूटराइज्ड बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट 10, 11 अप्रैल को कराया जाएगा।

सीबीएसई के चेयरमैन प्रो. विनीत जोशी ने बताया कि इस टेस्ट में सफल टॉप-1.50 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी ही जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

यह प्रक्रिया दो मई 2015 से शुरू हो रही है। इससे पहले ही जेईई मेन का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। आईआईटी की एडमिशन लिस्ट जारी होने के बाद एनआईटी, ट्रिपल आईटी में एडमिशन की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

गुजरात, महाराष्ट्र सहित कई अन्य प्रदेशों ने बीटेक की सीटें जेईई मेन से भरने की बात कही है। कुछ ने सर्कुलर भी जारी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें