फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रिंसिपल मैडम, मुझे परेशान करते हैं दो क्लासमेट'

Tue, 08 Jul 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-27 में मंगलवार को 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपने दो क्लासमेट पर उस पर कमेंट करने और बिना वजह तंग करने का आरोप लगाया। यह शिकायत छात्रा के अभिभावकों ने स्कूल परिसर में ही पुलिस को दी।
विज्ञापन


शुरुआत में इस मामले पर कार्रवाई करते हुए स्कूल प्रिंसिपल ने दो छात्रों को स्कूल में अनुशासन भंग करने पर निकालने का फैसला भी ले लिया, लेकिन करीब तीन घंटे के ड्रामे के बाद छात्रा के अभिभावकों ने पुलिस की मौजूदगी में अपनी शिकायत वापस ले ली और प्रिंसिपल से छात्रों को माफ करने के लिए आग्रह किया।

अंत में प्रिंसिपल ने दोनों पार्टी से लिखित में उनकी इच्छा पूछी, जिसके बाद प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने दोनों छात्रों को एक चेतावनी देकर छोड़ दिया और छात्रा को एक्सट्रा प्रोटेक्शन देने का भी वादा किया।
विज्ञापन


क्या था मामला
मंगलवार सुबह बारहवीं कक्षा की छात्रा ने अपनी हिंदी की टीचर संगीता को एक्सट्रा पीरियड में स्टाफ रूम में जाकर शिकायत दी कि उसके दो क्लासमेट उसकी बात पर हंसते हैं और उसकी हर बात को रिपीट करते हैं। वे पिछले एक दिन से ऐसा कर रहे हैं।

शिकायत के बाद क्लास टीचर ने दोनों छात्रों को डांट कर वापस क्लास में भेज दिया, लेकिन जब वे दोनों क्लासरूम में गए तो वे हंसते हुए ही गए। छात्रा ने बताया कि उनके ऐसे व्यवहार को देखकर उसने अपने अभिभावक को स्कूल बुला लिया। सेक्टर-25 निवासी छात्रा के परिजन सुबह साढे़ दस बजे स्कूल पहुंचे। जहां उन्हें क्लास टीचर ने प्रिंसिपल से नहीं मिलवाया।

इस बीच छात्रा के चाचा अपने दो दोस्तों के साथ स्कूल आए। बातचीत में हंगामा इतना बढ़ गया कि छात्रा के चाचा ने पुलिस को बुला लिया, लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल ने दोनों छात्र को नोटिस देकर निकाल दिया था। करीब तीन घंटे से अधिक चले इस ड्रामे में पहले अभिभावकों ने शिकायत दर्ज करवाई, फिर स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा के चाचा और उसके दोस्तों के खिलाफ स्कूल परिसर में हंगामा करने की शिकायत दर्ज करवाने की सोची, लेकिन अंत में दोनों ओर से समझौते के बाद प्रिंसिपल ने नोटिस देकर बहाल कर दिया।
विज्ञापन


क्लास टीचर की जवाबदेही
इस मामले में समझौते होने के बाद स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह ने क्लास टीचर संगीता को जवाबदेही नोटिस जारी कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें