फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो जी बेटियों के लिए आई प्रगति स्कॉलरशिप

Fri, 30 Oct 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की ओर से अब डिप्लोमा या डिग्री प्रथम वर्ष की छात्राओं को प्रगति स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। एआईसीटीई की ओर से देशभर में चार हजार छात्राओं को स्कॉलरशिप दी जाएगी।

प्रतिवर्ष 30 हजार रुपए ट्यूशन फीस या दो हजार रुपये प्रतिमाह 10 महीने तक दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ाने के मकसद से यूनेस्को के सहयोग दी जा रही है।
विज्ञापन


इसके तहत हर परिवार से एक छात्रा का चयन किया जाएगा, जिसकी वार्षिक आय छह लाख रुपए से कम हो। अभ्यर्थी का चयन मेरिट के हिसाब से किया जाएगा। इसके लिए एआईसीटीई एप्रूव्ड संस्थान से प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा आवेदन कर सकती है।

सक्षम स्कॉलरशिप के लिए भी करें आवेदन
इसके साथ ही एआईसीटीई ने सक्षम स्कॉलरशिप के लिए आवेदन मांगे हैं। देशभर में एक हजार विशेष आवश्यकता वाले छात्र-छात्राओं को यह खास छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके तहत भी ट्यूशन फीस का 30 हजार रुपए प्रति वर्ष बतौर स्कॉलरशिप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए भी परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपए से कम होनी चाहिए। आवश्यक कागजातों की संख्या वैसी ही रहेगी। ऐसे छात्रों को विशेष आवश्यकता वाला प्रमाण पत्र भी देना अनिवार्य होगा।

ये प्रमाण पत्र जरूरी
- दसवीं, 12वीं की मार्कशीट की कॉपी
- परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र
- डिप्लोमा या डिग्री में एडमिशन का लैटर
- ट्यूशन फीस जमा करने की रसीद
- बैंक पास बुक की डिटेल। जिसमें छात्र का नाम, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड और फोटो लगा हो
- पैन कार्ड की फोटोकॉपी
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- संस्थान के निदेशक, प्रिंसिपल या हेड का प्रमाण पत्र
- अभिभावकों की ओर से घोषणा का पत्र
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.aicte-india.org, www.aicte-pragati-saksham-gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें