फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : दाखिले को हो जाइए तैयार

Sun, 04 Aug 2013 09:52 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान(आईटीआई) में दाखिले के लिए 13 अगस्त से काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि काउंसिलिंग में किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्र न अपने घर या नजदीकी आईटीआई से काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर सकता है। प्रदेश में आईटीआई की पांच हजार सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है।

प्रवेश परीक्षा में पास हुए 21 हजार छात्रों को सीधे काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। प्रथम चरण के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की तिथि 13 अगस्त से 19 अगस्त है।

सीटों का आवंटन 21 अगस्त को होगा। आईटीआई निरंजनपुर के प्राचार्य एके त्रिपाठी ने बताया कि छात्र वेबसाइट से मुफ्त में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रथम चरण के तहत आवंटित सीटों पर दाखिले 22 अगस्त से 26 अगस्त के बीच लेने होंगे।
विज्ञापन


इसके पश्चात 28 अगस्त से 30 अगस्त के बीच द्वितीय चरण की काउंसिलिंग होगी, जिसका सीट आवंटन 2 सितंबर को होगा। द्वितीय चरण के तहत सीट पाने वाले छात्रों को तीन सितंबर से पांच सितंबर के बीच दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


काउंसिलिंग के लिए यहां करें क्लिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें