गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का पचरम लहराया है। छात्र महासंघ के सभी पदों पर अभाविप के प्रत्याशी विजयी रहे।
चुनाव में 39 विवि प्रतिनिधियों ने मतदान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने शपथ दिलाई।
शनिवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्रमहासंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पद अभाविप के कमलेश थपलियाल ने एनएसयूआई के ऋषभ रावत को 15 मतों से पराजित किया। कमलेश थपलियाल को 27 और ऋषभ रावत को 12 मत मिले।
उपाध्यक्ष के लिए विमला ने शिव प्रसाद भट्ट को 21 मतों से पराजित किया। विमला को 30 व शिव प्रसाद भट्ट को 9 मत मिले। महासचिव के लिए अजय भट्ट ने संदीप सिंह नेगी को 13 मतों से पराजित किया। अजय भट्ट को 26 व संदीप को 13 मत प्राप्त हुए।
सचिव के लिए राहुल पंवार ने सुनील लेखवार को 13 मतों से पराजित किया। राहुल पंवार को 26 व सुनील लेखवार को 13 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के लिए गणेश प्रसाद ने मोहित कोरंगा को 13 मतों से हराया।
गणेश प्रसाद को 26 व मोहित कोरंगा को 13 मत मिले। कार्यकारिणी सदस्य पद पर रोहित असवाल, सुनील कुमार, अमित जोशी, शिखर शर्मा, कविंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।