गढ़वाल विवि के तीन कैंपस श्रीनगर, पौड़ी और एसआरटी परिसर बादशाहीथौल को श्रीदेव सुमन विवि के प्राइवेट परीक्षा केंद्र बनाने के लिए गढ़वाल विवि से सहमति मिल गई है।
बीते दिन इस पर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत और गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एमएसएम रावत के मध्य वार्ता हुई।
पिछली कुलपति ने नहीं बनने दिया केंद्र
कुलपति रावत ने बताया कि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. रावत की ओर से श्रीनगर, पौड़ी और बादशाहीथौल को परीक्षा केंद्र बनाने पर सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से गढ़वाल विवि को इस संबंध में लिखित पत्र भी भेज दिया गया है।
पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!
गत वर्ष गढ़वाल विवि के कुलपति रहे प्रो. एसके सिंह की हठधर्मिता के कारण विवि ने उक्त तीनों परिसरों को श्रीदेव सुमन विवि का परीक्षा केंद्र नहीं बनने दिया था। ऐसी स्थिति में विवि को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल की शरण लेनी पड़ी थी।
इंटरनेट से ले मार्कशीट
श्रीदेव सुमन विवि कुलपति ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को अभी तक बैक पेपर परीक्षा की अंक तालिका नहीं मिली है, वे अपने परीक्षा केंद्रों से प्राप्त कर लें। इंटरनेट से भी अंक तालिका डाउन लोडकर अभ्यर्थी इस वर्ष का प्राइवेट परीक्षा फार्म भर सकते हैं।
पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन
इधर, गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. रावत ने कहा है कि परीक्षा केंद्र को लेकर बातचीत जरूर हुई है, लेकिन श्रीदेव सुमन विवि का पत्र उन्हें अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने भी दोनों विवि के बीच सकारात्मक वार्ता होने की पुष्टि की है।