फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के रिसर्च स्कॉलर्स के लिए राहत भरी खबर

Wed, 21 May 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी यूनिवर्सिटी की पहचान उसके रिसर्च स्टेंडर्ड से होती है। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन रिसर्च स्कॉलर को कैंपस में शोध के लिए बेहतर सुविधाएं और माहौल देने की कोशिश कर रहा है। यह बात मंगलवार को पीयू रिसर्च प्रमोशनल सेल (आरपीसी) की मीटिंग में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा किपीयू प्रशासन अब विभिन्न विभागों के लिए बनने वाले एकेडमिक कैलेंडर की तर्ज पर रिसर्च कैलेंडर भी तैयार होगा। ग्रोवर ने कहा कि सभी विभागों में रिसर्च को लेकर साल भर की कार्यकारिणी एकेडमिक सत्र से पहले ही तैयारी होनी चाहिए।

इसमें सभी सेमिनार, लेक्चर और वर्कशॉप का शेड्यूल पहले से ही तय हो। बैठक में डीन रिसर्च प्रो.ललित बंसल, प्रो.संजय छिबड़, प्रो.पुष्पींदर सयाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.नवदीप गोयल और स्टूडेंट काउंसिल प्रधान चंदन राणा और ज्वाइंट सेक्रेटरी सन्नी मेहता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


पीयू कुलपति ने बैठक में पीयू रिसर्च स्कॉलर को आने वाली दिक्कतों को लेकर विस्तार से मंथन किया। उन्होंने कहा कि आरपीसी की जल्द ही वेबसाइट लांच की जाएगी। जिस पर रिसर्च संबंधी सभी जानकारी अपलोड की जाएगी।

प्रो.ग्रोवर ने कहा कि रिसर्च स्कॉलर की स्कॉलरशिप समय पर देने के लिए नए सिरे से वर्कआउट किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष से शोधकार्य की दूसरी यूनिवर्सिटी में प्रेजेंटेशन का सुझाव भी दिया। इसकी शुरूआत जल्द ही दिल्ली यूनिवर्सिटी के साथ होने जा रही है।

इस प्रोजेक्ट के तहत साल भर की टॉप शोध को दिल्ली यूनिवर्सिटी में पेश किया जाएगा। इसके लिए पीयू ने करीब 5 लाख का फंड जुटाने की घोषणा कुछ दिन पहले कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर  ने एक लेक्चर के दोरान की थी। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

कुलपति ने खुद रिसर्च स्कॉलर की समस्याओं को सुना है। उन्होंने कई अच्छे सुझाव दिए हैं। जल्द ही पीयू रिसर्च स्कॉलर के साथ भी बैठक कर उनसे फीडबैक लिया जाएगा।
प्रो.ललित कुमार बंसल (डीन रिसर्च पीयू)

पीयू रिसर्च स्कॉलर की समस्याओं को जानने के लिए मंगलवार को कुलपति और अन्य अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई है। कुलपति ने जल्द ही सभी मामलों को सुलझाने का आश्वासन दिया है। रिसर्च सेल की अलग से वेबसाइट भी तैयार  होगी।  
विज्ञापन

चंदन राणा( प्रेसिडेंट स्टूडेंट काउंसिल पंजाब यूनिवर्सिटी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें