पंजाब के उच्च शिक्षा व भाषा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि एक जुलाई से शहर में उर्दू की निशुल्क कक्षाएं शुरू होंगी।
भाषा विभाग, पंजाब की ओर से एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में यह कक्षाएं रोज शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक आयोजित होंगी।
भाषा विभाग में स्थित कार्यालय की सहायक निदेशक मंजीत कौर ने बताया कि इन कक्षाओं में शिरकत के लिए मोहाली, चंडीगढ़ व पंचकूला का कोई भी व्यक्ति दाखिला ले सकता है।
लोग सेक्टर-9 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-2 में सहायक निदेशक (हिंदी/पंजाबी सेल) में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक या एसडी कॉलेज में शाम 5:15 से 6:15 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।