फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में हॉस्टल चाहिए तो जानिए, कब-कैसे करें आवेदन?

Wed, 24 Jun 2015 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। बीए फर्स्ट ईयर में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स को डीएचई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी 6 जुलाई से शुरू होने वाली काउंसिलिंग के समय साथ लेकर जानी होगी।
विज्ञापन


बीए में दाखिले के लिए कॉलेज में पहले हार्ड कापी जमा नहीं करानी होती थी। लेकिन हॉस्टल लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स को हार्ड कापी 29 जून से पहले संबंधित कॉलेज में जमा करनी होगी। हॉस्टल के लिए संबंधित कॉलेज अलग से मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

इस बार आर्ट्स में भी दाखिला आसान नहीं
शहर के सरकारी कॉलेजों में इस बार आर्ट्स संकाय में भी दाखिला आसान नहीं है। सभी सरकारी कॉलेजों में आगामी सत्र से आर्ट्स संकाय की सीटें भी निर्धारित कर दी हैं। 12वीं में 60 फीसदी से कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को आर्ट्स संकाय में भी पसंद के कॉलेज में दाखिला मुश्किल होगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ हायर एजुकेशन विभाग ने पहली बार आर्ट्स में दाखिले की मेरिट भी ऑनलाइन शुरू करने का फैसला लिया है। शहर के चार सरकारी कॉलेज में बीए की करीब 3 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। बीए स्तर पर दाखिले के लिए लड़कियों में जीसीजी-11 और लड़कों में जीसी-11 पहली पसंद हैं।

2014 में जीसीजी-11 में बीए का कट ऑफ 60 फीसदी रहा था। प्रिंसिपल अचला डोगरा का कहना है अब बीए में भी दाखिले के लिए कंपटीशन बढ़ चुका है। 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाली काफी छात्राएं यहां दाखिले के लिए आवेदन करती हैं।

पीयू के आदेश पर सीटें निर्धारित
कॉलेज स्तर पर बीकॉम या बीएससी में दाखिला नहीं मिलने पर स्टूडेंट्स को बीए में दाखिला आसानी से मिल जाता था। कॉलेज प्रबंधन भी मनमर्जी से बीए की सीटों पर दाखिला कर लेते थे। लेकिन अब पंजाब यूनिवर्सिटी ने एफिलिएटेड कॉलेजों को दाखिले से पहले ही आर्ट्स संकाय की सीटें निर्धारित करने का आदेश जारी किया है।

शहर के सरकारी कालेजों ने ऑनलाइन प्रॉस्पेक्ट्स में पहली बार बीए की सभी सीटों के बारे में जानकारी दी है। बीए स्तर पर विभिन्न सब्जेक्ट्स की सीटें भी निर्धारित कर दी हैं। ऐसे में मनपसंद विषय भी मेरिट के आधार पर मिलेगा।

चार कॉलेजों में बीए की इतनी हैं सीटें
कॉलेज बीए की सीटें
जीसीजी-11800
जीसी-11600
जीसीजी-42700
जीसी-46700

बीए की डिग्री के बाद भी युवाओं के लिए बेहतर कैरियर के ऑप्शन खुलेे हैं। आर्ट्स डिग्री के बाद स्टूडेंट्स मिलिट्री, सिविल सर्विसेज और टीचिंग जैसे प्रोफेशन चुन रहे हैं। हर साल नामी कंपनियां बीए स्टूडेंट्स की भी कैंपस प्लेसमेंट कर रही हैं।
विज्ञापन

-संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजुकेशन चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें