पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित रेडियो ज्योर्तिगमय 91.2 और नगर निगम चंडीगढ़ के सहयोग से रेडियो प्रोडक्शन का फ्री सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा।
यह कोर्स नेशनल अर्बन लाइवलीहुड स्कीम के तहत भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। 12वीं पास और 18 से 35 साल के लोग कोर्स में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदनकर्ता तीन साल से चंडीगढ़ का निवासी होना चाहिए।
सालाना आय 1.50 लाख से कम होनी चाहिए। 30 जनवरी तक कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। चुने गए स्टूडेंट्स को स्टाइपैंड, लोकल यात्रा भत्ता और स्टडी किट निशुल्क दी जाएगी।
पीयू के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशनल स्टडी चेयरपर्सन जयंत पेटकर ने बताया कि युवाओं के लिए रेडियो इंडस्ट्री में काफी अच्छे अवसर हैं। कोर्स संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2710180 पर संपर्क कर सकते हैं।