फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू को ब्रिक्स देशों में 13वां और देश में मिला पहला रैंक

Thu, 05 Dec 2013 09:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (2013-13) में 226-250 रैंकिंग वाले सेक्शन में जगह बनाने के बाद अब पीयू को एक बार फिर देश में नंबर वन यूनिवर्सिटी बन गई है।
विज्ञापन


टाइम्स हायर एजुकेशन की ओर से बुधवार देर रात ब्रिक्स सहित 22 देशों की यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की जिनमें पीयू को 13 वां स्थान मिला है। जबकि भारत में पीयू पहले स्थान पर रहा है।

पहली बार पीयू इस सर्वे में शामिल हुआ था और देश के कई प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज को ही नहीं बल्कि देश के टॉप आईआईटी को पछाड़ कर नंबर बन रैंक हासिल किया था।
विज्ञापन


टाइम्स हायर एजुकेशन ने ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग जारी की है, जिसमें चीन की बीजिंग यूनिवर्सिटी को पहला रैंक मिला है।

दो अक्तूबर को जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लगातार तीसरी बार दुनिया भर में पहले नंबर पर था।

जबकि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर थे। भारत में पीयू ने जहां 226-250 रैंकिंग वाले सेक्शन में जगह बनाई थी

वहीं आईआईटी दिल्ली और आईआईटी कानपुर भी इस सूची में पहली बार जगह बनाने में कामयाब रहे थे और दोनों को 351-400 रैंकिंग वाले सेक्शन में रखा गया था।

ऐसे में पीयू ने आईआईटी को पछाड़ दिया था। टाइम्स हायर एजुकेशन बिक्स देशों के अलावा जिन 22 देशों को रैंकिंग में शामिल किया था उनमें हंगरी, मलेशिया, मैक्सिको, पॉलैंड, लाइवान, थाइलैंड, टर्की, कोलंबिया, ईजिप्ट, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, पेरू, यूएई, फिलीपींस जैसे देश भी शामिल थे। इस रैंकिंग के लिए वही 13 परफार्मेंस इंडीकेटर का उपयोग किया गया था जो कि वार्षिक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के लिए किया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें