फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के पूर्व कुलपति को चोरी मामले में जेल

Wed, 26 Nov 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर दीपक पेंटल को तीस हजारी अदालत ने साहित्यिक चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में हिरासत में लेकर तिहाड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, हाईकोर्ट ने दोपहर बाद हिरासत पर रोक लगाते हुए तुरंत रिहाई का आदेश दे दिया। दूसरी तरफ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने 40 हजार के व्यक्तिगत मुचलके और एक अन्य की जमानत राशि देने की शर्त पर जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति डॉ. एस. मुरलीधर ने प्रोफेसर पेंटल के अधिवक्ता के तर्क सुनने के बाद उनको हिरासत में भेजने संबंधी निचली अदालत के फैसले पर रोक लगाते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन को उन्हें रिहा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


अदालत ने हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जरनल को निर्देश दिया कि इस फैसले के प्रति जेल प्रशासन को संदेश दिया जाए। साथ ही प्रोफेसर पेंटल को अगली सुनवाई के दौरान संबंधित अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है।

पूर्व कुलपति प्रोफेसर पेंटल को एक अन्य प्रोफेसर पी. पार्थ सारथी की शिकायत पर जेल भेजा गया था। पेंटल पर रसायन संबंधी साहित्य चुराकर उसका इस्तेमाल विश्वविद्यालय की लैब में इस्तेमाल करने का आरोप है। प्रो. पेंटल वर्ष 2005 से 2010 के दौरान रहे कुलपति रहे हैं और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें