फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में प्लेसमेंट का पहला राउंड, सेशन में पहुंची दो कंपनियां

Thu, 15 Oct 2015 04:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत होने वाले दो दिवसीय प्लेसमेंट सेशन की शुरुआत हो गई। इस सेशन के पहले दिन यहां दो कंपनियां पहुंचीं। पहले दिन दोनों कंपनियों के सामने लगभग 600 छात्र उपस्थित हुए। देर रात तक प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी रहने के कारण कंपनियों ने फिलहाल फाइनल चयन के विषय में जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


सीपीसी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट के लिए अभी पंजीकरण प्रक्रिया जारी है और यह प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी।

अधिकारियों के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने के पहले दिन ब्रिटिश टेलीकॉम व विस्तरा एयरलाइंस केबिन क्रू कंपनी पहुंची। कंपनी बीकॉम फाइनल ईयर के छात्रों का चयन फाइनेंस ऐपरेनटेसशिप प्रोग्राम के लिए करेगी।

ऐसे में कंपनी के सामने लगभग 600 छात्र उपस्थित हुए। यहीं कंपनी कस्टमर मैनेजमेंट एंड कॉन्टेक्ट सेंटर एडवाइजर के लिए छात्रों का चयन करेगी। इसके लिए भी यूजी व पीजी छात्रों का ही चयन गुड़गांव में काम करने के लिए किया जाएगा। कंपनी 400 पदों के लिए छात्रों का चुनाव करेगी। वहीं एक और कंपनी विस्तरा एयरलाइंस केबिन क्रू कंपनी के समक्ष लगभग 150 छात्राएं उपस्थित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें